
दैनिक भारत न्यूज
पटवध।
आजमगढ़ – बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर स्थित बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियाराम के पास अंडा लदा टेंपो में सामने से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे टेंपो खाई में पलट गया। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन टेंपो में भरा गया अंडा गिरकर नष्ट हो गया। वाहन में करीब दो हजार रुपये से अधिक का अंडा भरा हुआ था, जो नष्ट हो गया।
उधर घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। जबकि हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाने के एसआई धुरंधर सिंह मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे टेंपो को बाहर निकलवाया। इस दौरान अंडों का मालिक अबूजर भी मौके पर पहुंच गये। गाड़ी की हालत देखकर उन्होंने बताया की करीब दो हजार रुपये के अंडे टूट गए और थोड़ा गाड़ी का नुकसान हुआ है।
