दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कस्बा लालगंज के एक मैरिज हॉल में रविवार को दिन में करीब 2.32 बजे आसाम राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अपने भांजे के तिलक रिंग सेरेमनी एवं गोद भराई की रस्म में पहुंचे। उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस दौरान उन्होने कहा कि देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
नगर पंचायत लालगंज कस्बा के हनुमानगढ़ी मुहल्ले में स्थिति अपने ननिहाल में बचपन से रह रही ज्योत्सना कश्यप पुत्री स्वर्गीय श्याम बिहारी कश्यप जो की आर्मी में मेजर एमएनएस है। इन्हीं की रिंग सेरेमनी तिलक एवं गोद भराई की रस्म रविवार को लालगंज के एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई थी। जिसमें आसाम प्रदेश के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अपने भांजे डॉक्टर विवेक वर्मा पुत्र शशिकांत वर्मा निवासी मुगलसराय वाराणसी के उक्त कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।
ज्योत्सना कश्यप चार भाइयों एवं बहनों में दूसरे नंबर पर है। इनके बड़े भाई आलोक नेवी से रिटायर हैं, दूसरे भाई प्रशांत कुमार असिस्टेंट कमिश्नर एवं तीसरे भाई स्वप्निल अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। माननीय राज्यपाल के पहुंचे ही भाई आलोक प्रशांत स्वप्निल एवं मामा लवकुश कश्यप, जगदीश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, विनोद कुमार कश्यप, गोरखनाथ कश्यप, राम प्रसाद कश्यप, मनोज गुप्ता आदि ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर उपजिला अधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा, एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश पांडे क्षेत्राधिकार, बुढ़नपुर विजय सिंह, नायब तहसीलदार लालगंज कनक सिंह, इंस्पेक्टर रानी की सराय विमल प्रकाश राय, कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह, पंकज सिंह, चिकित्सा विभाग फायर ब्रिगेड विभाग मौके पर जमी रही। सुबह से ही नगर में साफ सफाई, बेहतर यातायात ब्यवस्था, चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात किए गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *