दैनिक भारत न्यूज

रामपुर।
जौहर यूनिवर्सिटी को दिए गए नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम यादव ने गांधी समाधि स्थल पर धरना देने का प्रयास किया, पुलिस के अनुसार यह धरना बिना पूर्व अनुमति के आयोजित किया जा रहा था,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम गांधी समाधि स्थल पहुंची और नीलम यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली ले जाया गया, वहां आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जमानत मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया, इस मामले में पुलिस ने थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 117/26 दर्ज किया है, मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2) और 223 के तहत दर्ज किया गया है, पुलिस ने इस मामले में नीलम यादव समेत संदीप मौर्या, आरिफ, आरिफ खान, शाने आलम और के अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है, बताया जा रहा है कि नीलम यादव जौहर यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर गांधी समाधि पर धरना देना चाहती थीं, हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी,इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *