दैनिक भारत न्यूज

भदोही जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस द्वारा बैंक से गोल्ड लोन दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग आम जनता और बैंक को चुना लगाते थे।
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने बताया कि रविवार को गोपीगंज थाने की पुलिस और एसओजी की टीम के सहयोग से
1.राजू सेठ पुत्र बसंत लाल निवासी पूरे रजई वार्ड नंबर 1 कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज उम्र करीब 39 वर्ष
2.लाल साहब हरिजन पुत्र लखन्दर निवासी श्रीपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 47 वर्ष
3.अखिलेश कुमार पण्डा पुत्र रमानाथ पण्डा निवासी पूरेराम गुलाम थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 47 वर्ष
4.श्यामसुन्दर पुत्र राजाराम निवासी गुलौरी थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 36 वर्ष
5.धीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी पूरेराम गुलाम थाना गोपीगंज जनपद जनपद भदोही उम्र करीब 28 वर्ष का नाम शामिल है।
इन आरोपियों के कब्जे से कुल-104.25 ग्राम पीली धातु (एक बड़ा लॉकेट पीली धातु जिसके नीचे 09 लटकन, एक लॉकेट डी आकार का जिसके नीचे 10 लटकन, 03 अदद अंगूठी, 01 अदद मांगटीका, 01 अदद नथुनी, 02 अदद चैन बड़ी, 01 अदद चेंज छोटी व 01 अदद हाथ का ब्रेसलेट) (कीमती करीब रु0 9,38000/-) है।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि यह लोग
धोखाधड़ी करके बैंको में नकली गोल्ड जमाकर विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से गोल्ड लोन कराने व नकली सोने का लालच देकर ठगी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। अब तक दर्जनों लोगों को चुना लगा चुके हैं। यह गिरोह आम जनता और बैंक को चुना लगाते थे। इससे सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *