
रिपोर्ट : मंजू शर्मा
बलिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा APK FILE के द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में 126000 रुपये वापस कराया गया। गया धन मिलने से पीड़ित काफी प्रसन्न नजर आया।
बता दें कि रजनेश कुमार शर्मा पुत्र सत्येन्द्र नाथ शर्मा निवासी ग्राम अखरौल थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिनाँक- 01.05.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर 126000/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था। जिस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा 1930 के माध्यम से तत्काल शिकायत संख्या 33105260095009 दर्ज करायी गयी थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के मुताबिक
साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गयी। जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 08.05.2026 को शिकायतकर्ता रजनेश कुमार शर्मा के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि में से होल्ड करायी गयी धनराशि 1,26,000/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया।
प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव दियाः
1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये।
2. किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें।
3. किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर विश्वास न करें।
4. किसी भी अज्ञात लिंक/एप पर क्लिक या डाउनलोड करने से बचें।
5. बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट/मोबाइल ऐप अथवा शाखा के माध्यम से ही करें।
6.अपने मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें।
*♦️ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं [www.cybercrime.gov.in] पर शिकायत दर्ज करें।*
