दैनिक भारत न्यूज

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के हत्या की सूचना मिली। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एसपी उपाध्याय के मुताबिक मरने वालों में श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और उसकी भाभी है। तीनों की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस जल्द घटना के खुलासा करने का हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *