दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम व जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू उर्फ जीत बहादुर पासवान, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने वर्ष 2018 में मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी। जांच में अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर थाने में केस दर्ज की गयी। साथ ही आरोपी की तलाश तेज हो गयी। दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से बैंकॉक जाने तथा बाद में दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाने की बात बताई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *