
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के नेतृत्व में शुक्रवार को होटल राज पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है, बल्कि निषाद समाज के समर्थन से नेता बने हैं।
उन्होंने बताया कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं।
मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ें।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन में आये। उन्होंने कहा कि वे ही हमारा भी नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि जितनी भी सीटें हमारे हिस्से आएगी उसमें 90 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को टिकट दूंगा। मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता पाना ही उसकी मंजिल है। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम बिंद,पूर्वमंत्री अच्छेलाल निषाद, रमेश केवट, राजेश निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश निषाद इत्यादि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
