दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 116721 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
इससे पूर्व जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिका राजन ने बताया कि इस लोक अदालत में 19 जोड़ो ने सारे मतभेद भुला कर फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज मुकेश कुमार सिंह ने कुल 135 मुकदमा का निस्तारण किया।प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने 69 मुकदमा, पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो बाल कृष्ण एन राजन ने 15 मुकदमों का निस्तारण किया। अपर जिला जज एंटी करप्शन अजय कुमार शाही ने 01 मुकदमा, अपर जिला जज कमलापति ने 02 मुकदमा, एस सी एस टी कोर्ट अपर जिला जज विजय कुमार वर्मा ने 10 मुकदमा, अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट जैनुद्दीन अंसारी ने03 मुकदमा, विशेष न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा ने806 मुकदमा, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो दिनेश कुमार ने 01 मुकदमा निस्तारित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 3780 मुकदमा, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम त्रिपाठी ने 24 मुकदमा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दस रश्मि चन्द ने 1812 मुकदमा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 अंकित वर्मा ने 1627 मुकदमा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 13 के आर आनंद ने 1835 मुकदमा, मुंसिफ हवेली रविकांत ने 28 मुकदमों का निस्तारण किया।न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 20 वीनस कुमार ने 1047 मुकदमों का निस्तारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *