दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता ने कोतवाली जीयनपुर में पति, सास और ननद तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता आंचल सिंह पुत्री रविन्द्र सिंह निवासी अमुआरी कोतवाली जीयनपुर की शादी सितंबर 2022 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा निवासी अनूप सिंह के साथ हुई थी। ससुराल जाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। आरोप है कि बाद में दहेज में चार चक्का गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को, पति, सास और ननद मिलकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने इसकी सूचना मायके को दी। मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष को समझाया बुझाया लेकिन बात नहीं बनीं। अंततः दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। नारकीय जीवन झेल रही विवाहिता ने कोतवाली जीयनपुर में पति,सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *