
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समर्पण सेवा संगठन की ओर से गुरुवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय (सदर), में स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
समर्पण सेवा संगठन के संस्थापक दीपक पाठक (माइकल) ने कहा कि समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। रक्तदान ऐसा नेक कार्य है, जिसमें दान किया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार के लिए संकट की घड़ी में जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर अभय पाण्डेय, निखिल चतुर्वेदी, हिमांशु पाण्डेय, अभिषेक, गौरव, प्रदीप, राहुल, अरुण, अतुल, रवि, अनुराग सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
