दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम को इस मामले में पीड़ित अवनीश राय ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर ₹100000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया और इसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह पर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले अवनीश राय ने मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर ₹100000 की रिश्वत मांगी थी। लगातार सब इंस्पेक्टर दबाव बना रहे थे। ऐसे में पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से करना बेहतर समझा। इसी क्रम में जब पीड़ित इंस्पेक्टर को पैसा देने गया तो केमिकल लगे नोट जो एंटी करप्शन यूनिट ने पीड़ित को दिए थे। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने पैसे को हाथ लगाया तुरंत पहले से ही तैयार बैठी टीम ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई में टीम जुट गई है। जिले के आउटर वाले कई थाना क्षेत्र में लगातार रिश्वतखोरी के आरोप थानेदारों पर लग रहे हैं। जिसकी शिकायत आए दिन मुख्यालय तक पहुंच रही है। लगातार मुख्यालय से दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद जिले के कई थानों के प्रभारी अभी भी आर्थिक अपराध और वह तस्करी की घटनाओं में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *