
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर गांव निवासी राम अवतार यादव (32) पुत्र देव नारायण यादव, शिवकुमार यादव (35) पुत्र त्रिभुवन यादव, संतोष यादव (34) पुत्र अक्षय लाल यादव, राम प्रसाद यादव (30) पुत्र नारायण यादव, हिमांशु यादव (30) पुत्र पन्ना लाल यादव रविवार की रात को गंभीरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव की बहन के घर से चौथ लेकर गए हुए थे। रात्रि में लगभग 12:00 बजे के आसपास यह लोग वापस अपने घर गंभीरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह रानीपुर राजमो गांव में स्थित अंबेडकर मोड़ पर पहुंचे कि सामने बीचो-बीच रोड से डीजे व रथ वाले जा रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी साइड न मिलने से कार अनियंत्रित होकर डीजे के वाहन से टकरा गयी। इस दौरान डीजे वाहन में सवार 10- 12 की संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर बाहर निकले और कार सवारों को पीटकर घायल कर दिए। इस दौरान चोट लगने से राम अवतार का पैर टूट गया और कई लोग घायल हो गये। कार सवारों ने आरोप लगाया कि उनके पास से दो मोबाइल फोन व दो सोने की चेन व गाड़ी की बैटरी निकाल कर मनबढ़ फरार हो गये। घटना की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मद में ले जाकर भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल लेकर दिया।घटना के संबंध में संतोष यादव ने थाना गंभीरपुर में तहरीर दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
