दैनिक भारत न्यूज

बलिया।
जिले में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि प्रशासन के भी पसीने छूट गए। महिला अपने प्रेमी युवक को बुलाने की जिद पर अड़कर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक हंगामा करती रही। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने- बुझाने में जुट गए। हालांकि, महिला तब तक नीचे नहीं उतरी जब तक उसके कथित प्रेमी के परिजन मौके पर नहीं आ गए।
यह घटना बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसाटार गांव की है जहा गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर पीले रंग की साड़ी पहने मुन्नी देवी नामक महिला चढ़ गई। मनियर की रहने वाली मुन्नी देवी अपने कथित प्रेमी से मिलने की जिद कर रही थी। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस और अधिकारियों की टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
कई घंटों की मशक्कत के बाद, जब प्रेमी युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, तब जाकर महिला किसी तरह टावर से नीचे उतरी और यह हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *