
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मेंहनगर तहसील क्षेत्र के धीरजीपुर गांव निवासी दो भाईयों के सपनों को उस समय नयी उड़ान मिल गयी। जब नीट की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मेडिकल के क्षेत्र में जाने का ख्वाब देखने वाले दोनों भाईयों ने नीट की परीक्षा पास करके अपने मां बाप का नाम रोशन किया है। इनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
मेंहनगर तहसील के धीरजीपुर गांव निवासी सौरभ यादव और सिद्धान्त यादव एक ही परिवार के हैं। दोनों आपस में भाई हैं। यह दोनों नीट की परीक्षा पास करके परिवार एवं क्षेत्र के पढ़ाई करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाया और ये भी साबित किया कि पढ़ने के लिए कोई जगह नहीं मायने रखता। बस पढ़ने में मन लगना चाहिए। मन लगाकर पढ़ने से सफलता निश्चित ही मिलती है। सौरभ और सिद्धांत की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल सिंहपुर से ही हुई, आगे की पढ़ाई इन्होंने माध्यमिक शिक्षा सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ से प्राप्त किया। इसके बाद यह दोनों राजस्थान के कोटा कोचिंग से तैयारी करने चले गए। पहले ही प्रयास में इन दोनों ने नीट क्वालीफाई किया। जिससे इन दोनों ने साबित किया कि अगर किसी भी चीज को मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
इन दोनों भाइयों के इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। सिद्धांत यादव और सौरभ यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
