
दैनिक भारत न्यूज
मैनपुरी।
जिले के किशनी थाना क्षेत्र के छोटा हर्राजपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत मच गयी। लोग घरों में दुबक गये। फायरिंग और फरसे के हमले में एक की मौत हो गयी। जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर फायरिंग किए। इस मामले में किशनी पुलिस और छुटभैया नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दहशत के चलते ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में फायरिंग और फरसे के हमले से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कुलदीप, हिमांशु, दीपांशु का नाम शामिल है। जबकि अरविंद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। साथ ही पीड़ित परिवार ने किशनी पुलिस और कुछ छुटभैया नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
