
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
हरैया ब्लॉक के सेठाकोली के मनरेगा मजदूर शनिवार को काम व काम की बकाया मजदूरी न मिलने से काफी आक्रोशित रहे। इसके चलते उन्होंने गांव में प्रदर्शन किया।वे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित गुप्ता के घर पहुंचे तथा अपनी समस्याएं बताये। कहे कि 14 तारीख तक काम हुआ फिर बंद हो गया है। न तो काम मिल रहा है और न तो पिछले किए गए काम की मजदूरी। परिवार भुखमरी के कगार पर है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि सरकार से पैसा आते ही उनके खाते में पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। मस्टररोल पर काम बंद है जैसे ही चालू होगा। नियमानुसार काम मिलेगा। विरोधियों के बहकावे न आएं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के आश्वासन पर मजदूर मान गए तथा प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शन करने वालों में राम शबद, शेषनाथ, पार्वती, आशा, साधना आदि का नाम शामिल है।
