
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
प्रेम ऐसा होता है…, प्रेम वैसा होता है…, लेकिन सही मायने में प्रेम अंधा होता है। यह कहावत तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में चरितार्थ हो रही। जहां एक युवती सबकुछ जानने के बावजूद एड्स पीड़ित युवक से दिल लगा बैठी और घर से भागकर दोनों ने शादी कर ली। युवती के घर वालों की शिकायत पर पुलिस जब गिरफ्तारी का दवाब बनाने लगी तो युवती ने कोर्ट में अपील किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों के गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया। ऐसे में पुलिस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर अदालत में अपनी रिपोर्ट भेज दी। इन दोनों की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी है।
तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। वह मुंबई में रहकर नौकरी करता था। वहीं पर युवक की तबियत खराब हो गई। जांच पड़ताल के दौरान घर वालों को जानकारी हुई कि युवक को एड्स हुआ है। ऐसे में परिवार के लोग युवक को घर बुला लिए। मुंबई से गांव आने पर युवक का गांव की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चलने लगा। गांव वालों के मुताबिक युवती यह जानती थी कि युवक को लाइलाज बीमारी एड्स हुआ है। इसके बाद भी वह युवक के प्रेम में पड़ गई। इन दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के घर वालों को हुई तो विरोध करने लगे। घर वालों के पाबंदी से तंग आकर प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो घर वालों ने दो मार्च 2026 को तरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज कर पुलिस इन दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस प्रेमी युवक के घर वालों को परेशान करने लगी। ऐसे में छह अप्रैल 2026 को युवती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन दोनों के गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया। कोर्ट के एक्शन के बाद पुलिस दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल अदालत में भेज दिया। उधर एड्स पीड़ित युवक के साथ युवती का प्रेम संबंध और बाद में षादी कर लेने का मामला चर्चा का विशय बना हुआ है।
युवती भी हो चुकी है एड्स की शिकार
इस मामले में शुक्रवार को एड्स पीड़ित युवक की मां बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमे का हाल जानने के लिए कोर्ट आई हुई थी। यहां बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसके बेटे को एड्स था ही, अब उसने जिस युवती के साथ भागकर शादी किया है, उसको भी एड्स हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि एड्स पीड़ित इस दंपति से पैदा होने वाली संतान की सेहत पर इस बीमारी का क्या असर होगा। क्या इनके बच्चे एड्स पीड़ित पैदा होंगे। यह सवाल सभी के दिल और दिमाग में कौंद रहा है।
इनके बच्चों पर भी पड़ेगा बीमारी का असर
एड्स जैसे लाइलाज बीमारी से पीड़ित पति और पत्नी से उत्पन्न होने वाली संतान के संबंध में लालगंज बाजार के मशहूर डा. मनोज कुमार ने कहा कि इनसे जो भी बच्चे पैदा होगा, उसमें करीब 70 प्रतिषत एड्स का लक्षण होगा। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सतीश ने बताया कि एड्स पीड़ित दंपति से उत्पन्न होने वाली संतान पूरी तरह से एड्स पीड़ित होंगे।
