
दैनिक भारत न्यूज
सुल्तानपुर।
जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को झंकझोर देने वाला मामला उजागर हुआ।
मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के भाई को गोली मार दिया। गांव को लोग घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिए, उसकी जमकर धुनाईकर। पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के निगरानी में इलाज चल रहा।
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी श्रवण कुमार से मिलने के लिए दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी प्रवीण कुमार आया था, जो रिश्ते में भाई लगता है। दोनों भाई बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि फुफेरे भाई प्रवीन ने अपने ममेरे भाई श्रवण को गोली मार दी। हालांकि वह खतरे से बाहर है। उधर गोली चलने की जानकारी लगते ही वहां मौजूद लोगों ने प्रवीण को पकड़ लिया। उसे पेड़ में बांधकर पिटाई किए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगूल से प्रवीण को बचाया। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस घायल श्रवण को इलाज के लिए पहले सीएचसी ले गयी। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार घायल श्रवण को स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
