दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़ )। स्थानीय नगर के डा. बीबी सिंह के भतीजे हर्ष सिंह ने नेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 685 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 99.9892994 परसेंटाइल हासिल करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 214 प्राप्त की है। साथ ही Gen-EWS श्रेणी में उनकी श्रेणी रैंक 12 रही है।
हर्ष सिंह की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर तैयारी का परिणाम माना जा रहा है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर्ष सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और यह सफलता आने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल बनेगी। नगर के चिकित्सक डॉ बी बी सिंह के भतीजे हर्ष सिंह की इस सफलता पर डा. पीके राय, डा. एसएन गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, डा. अरविंद चौरसिया, डॉ अनिल विश्वकर्मा,सहित कई अन्य लोगों ने हर्ष सिंह की इस सफलता पर डा. बीबी सिंह को बधाई देते हुए हर्ष सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *