दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी पद पर शनिवार को नेहा मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत नंदिनी शाह का स्थानांतरण उपजिलाधिकारी के पद पर प्रयागराज कर दिया गया। गोंडा जनपद से स्थानान्तरित होकर जनपद में आयी नेहा मिश्रा को उपजिलाधिकारी लालगंज के पद पर तैनात किया गया है, जो 2020 बैच की पीसीएस हैं। जिनका प्रदेश में दसवां रैंक था। पदभार ग्रहण करने के बाद एक भेंट में बताया कि सार्वजानिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, पीड़ितों की समस्या का निराकरण कराना, शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना मेरा प्रयास रहेगा।तहसील क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध हो। शासन की मंशा के अनुसार राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय तथा जनशिकायतों का प्रभावी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *