दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हार महासभा फोरम के तत्वावधान में बुधवार को बिलरियागंज के बंधन मैरेज हॉल में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. कुम्हार के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक चुन्नीलाल प्रजापति ने समाज की मजबूती के लिए एकजुटता पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज की तरक्की का आधार शिक्षा और जागरूकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की पुर जोर अपील की। उन्होंने संगठन की स्थिति और समाजहितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर ही आगे बढ़ने से सामाजिक संगठन मजबूत होगा।
इस मौके पर मोहिंदर प्रजापति, डॉ. सुरजीत, मंगेश प्रजापति, इंदल प्रजापति, रामअवध प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सुरेंद्र प्रजापति, संतविजय, रामशरण, मनोज और कालिका का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रजापति ने किया। समारोह में घनश्याम प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, मूलचंद प्रजापति आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *