
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डीएम रविंद्र कुमार-।। ने शुक्रवार को पल्हनी ब्लाक के हरिहरपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी स्कूल में गड़बड़ी पाई गयी। जिस पर नाराजगी व्यक्त किया। डीएम ने एबीएसए पल्हनी को मामले की जांच कर दोषी शिक्षक को निलंबित करने का निर्देश दिया।
हुआ यूं कि डीएम हरिहरपुर गांव में संगीत महाविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद कंपोजिट विद्यालय पहुंच गये। वहां जिलाधिकारी ने क्लास रूम में जाकर बच्चों से किताबें पढ़वाई एवं बच्चों से ड्रेस तथा खाने आदि के संबंध में जानकारी लिया। कक्षा 7 में की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि आठ बच्चे अनुपस्थित थे, परंतु उनकी उपस्थिति दर्ज की गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित बीएसए को तत्काल जांच करते हुए संबंधित अध्यापक को निलंबित करने के निर्देश दिए एवं प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
