दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जिस दिन से जिले की कमान संभाले हैं, तभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। इसी कड़ी में डीएम ने रविवार की देर शाम को एसडीएम लालगंज का ट्रांसफर कर दिया। इनके स्थान पर नवागत अधिकारी को चार्ज सौंपा गया है।
जिलाधिकारी ने एसडीएम लालगंज श्याम प्रताप स़िह का ट्रांसफर करके सगड़ी तहसील का एसडीएम बना दिया। जबकि गैर जनपद से आए अभय राज पांडेय को लालगंज तहसील का नया एसडीएम बनाया है।
बता दें कि बीते रविवार को डीएम अचानक से लालगंज बाजार पहुंचे और नगर क्षेत्र में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम तरह की कमियां पाई गयी थी। इसी के बाद से ही लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *