आशीष तिवारी

आजमगढ़।
सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा अपने स्कूल के प्रिंसिपल सहित अन्य की प्रताड़तना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में रविवार को सिधारी थाने की पुलिस केस दर्ज करके एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। साथ ही मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान अन्य भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।


मृत छात्रा राशि गोंड़ (14) पुत्री आशीष गोंड़ थी। वह सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की रहने वाली थी। वह तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार के पास स्थित मां जगेश्वरी देवी इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ रही थी। बीते शुक्रवार को राशि स्कूल गई हुई थी। वहां पर दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग ली थी। राशि शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे अपने घर पहुंची। घर आने के कुछ ही देर बात उसे उल्टियां होने लगी। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत राशि की मां आरती देवी और चाचा आकाश की तरफ से तहरीर दी गयी। जिसमें बताया गया कि स्कूल में समौसा खाई, जिसमें जहर मिला हुआ था। उसी की वजह से तबियत खराब हुई। राशि के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ अक्सर उसे फीस सहित अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि राशि की मौत का मुख्य जिम्मेदार बैठौली गांव निवासी शिक्षक रिंकू कुमार पुत्र केदार को रविवार की दोपहर गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया गया। शेष अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जांच करते हुए साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया जा रहा। जल्द ही अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *