दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
तरवां ब्लाक के जियापुर दक्षिणी गांव में स्थित अस्थाई गौशाला का उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं को हरा चारा भी खिलाया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पशुओं को हरा चारा, भूसा, चूनी, चोकर आदि की उपलब्धता को देखा। पशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण करवाया। निरीक्षण के दौरान गौशाला के स्टॉक रजिस्टर को विधिवत देखा। गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीवीओ एवं डिप्टी सीवीओ मौजूद रहे। इसके साथ ही गौशाला तक पहुंचने वाले एप्रोच मार्ग की स्थिति का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने गौशाला की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने पर जोर दिया, ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, गौशाला के केयरटेकर एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को गोवंशों के चारे, पानी, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, गौशाला के केयरटेकर एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *