
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
विधान सभा सगड़ी क्षेत्र अंतर्गत मैना देवी इंटर कालेज बैदौली के परिसर में 21 सितंबर को दिन में 11 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का आगमन होगा। वह जनता से संवाद कर उसकी समस्याओं से अवगत होंगे। कार्यक्रम में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव भी शामिल रहेंगे। नेताद्वय के आगमन को लेकर सपाइयों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय विधायक डा. एचएन सिंह पटेल लगे हुए हैं। तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। विधायक ने जनता से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिवपाल सिंह यादव के विचारों से रू-ब-रू हों। आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2027 को लेकर सगड़ी की राजनीति गरमाना शुरू हो गई है।
