दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दो सितंबर को शुभेन्द्र कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी ग्राम दुबरा थाना बरदह के मोबाइल नम्बर को हैककर कॉल फॉरवर्डिंग के माध्यम से उसके क्रेडिट कार्ड से कुल ₹1,42,500/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। साइबर अपराधियों ने उक्त धनरशि से वोल्टास कंपनी के सामान का ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करायी। थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही शुरू कर दी। वोल्टास कंपनी को घटना से अवगत कराया गया तथा साइबर अपराधियों द्वारा की गयी ऑनलाइन खरीदारी के ऑर्डर को तत्काल निरस्त करा दिया गया। संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर पीड़ित के खाते में फ्रॉड की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *