दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
थाना महाराजगंज के सहदेवगंज के पास बुधवार की रात में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई थी कि इसी दरम्यान वहां पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राहुल विश्वकर्मा के रूप में किया। पुलिस शव को पोस्ट मार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।
थाना महाराजगंज के मलहपुरवा निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) पुत्र कमलेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दिल्ली से 11 सितंबर को घर के चला। उसने घर आने की जानकारी परिजनों को दे दिया था। जब राहुल समय से घर नहीं पहुंचा तो परिजन तरह तरह की आशंकाओं से ग्रसित होकर उसकी छानबीन में जुट गए। अंततः छह दिन बाद बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का क्षति विछत शव
सहदेवगंज बाजार के पास पाण्डेय की बाग में पड़ा हुआ है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त राहुल विश्वकर्मा के रूप में किया। राहुल की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है। राहुल पांच बहनों का इकलौता भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *