सुरेंद्र राय

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के प्रांगण में शिक्षक संकुल एवं अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका बिलरियागंज के चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान व डायटमेंटर निरुपमा गुप्ता मौजूद रहे। इन दोनों ने संयुक्त रुप से बैठक का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।उसके पश्चात दिनेश कनौजिया ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों का गीत के माध्यम से स्वागत किया।
उपस्थित अध्यापकगण में कुछ वक्ताओं ने बच्चों के शिक्षा पर बल देते हुए अपनी बातों को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किस तरह विद्यालय में समय से भेजा जाए। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम का संचालन जय हिंद सिंह ने किया। सभासद अबू तालिब अहमद ने बताया कि विद्यालय में जो भी विद्यालय संबंधित समस्या होगी मैं उसको विभाग द्वारा पूरा कराऊंगा।
डायट मेंटर निरुपमा गुप्ता ने शिक्षण संकुल एवं शिक्षक अभिभावक बैठक के बारे में सबको बताया कि यह बैठक क्यों आयोजित की गई है। शिक्षा पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य तय करते हैं।अंत में प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह ने उपस्थित सभी अध्यापक व गार्जियन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगीता राय, मालती यादव, संगीता मिश्रा, रशीद अली, नेहा सिंह,सुमित्रा यादव, शिक्षामित्र इंद्र प्रताप यादव, आशुतोष मिश्रा, सूर्य कुमार राय, प्रवीण मिश्रा, शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम बदन यादव, राघवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अजय कुमार पांडेय, सूर्यभान यादव, नौशाद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *