
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आवेदिका वंदना श्रीवास्तव पत्नी अश्वनी श्रीवास्तव निवासी निराला नगर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर डिलीवरी करने के नाम पर फोन आया। फोन करने वाले के झांसे में आकर आवेदिका द्वारा कुल 1,26,999 रुपये की धनराशि भेज दी गई। बाद में साइबर फ्रॉड का एहसास होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। साइबर टीम के प्रयास से फ्रॉड की गई धनराशि में 32,000 रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि की वापसी हेतु कार्यवाही जारी है।
