
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
वेतन भत्तों में वृद्धि तथा अन्य मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को हॉल ऑफ जस्टिस में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों के समर्थन में 13 सितंबर को सभी कर्मचारी स्थानीय विधायक को ज्ञापन देंगे। 2 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद भी शासन ने मांगे नहीं पूरी की तो अगले महीने 25 अक्टूबर को पूरे प्रदेशभर के कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होकर सत्याग्रह करेंगे। बैठक में फॉस्ट ट्रैक अदालतों के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिवर्ष दस प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रेन्टिस पदों को कनिष्ठ सहायक के पद पर समायोजित करने की मांग की गई। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद को पुनः बहाल करने की भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।बैठक में अरविंद सिंह ,आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह, नवीन श्रीवास्तव, त्रिशांत सोनकर, पारसनाथ यादव, घनश्याम गुप्ता, सुनीता सिंह,सीमा सिंह, अमरेश सिंह, संजीव उपाध्याय,दिनेश सिंह बृजेंद्र श्रीवास्तव, दिव्यांश तिवारी, पुष्पा यादव, अनिल यादव, शिवाकांत यादव, हवलदार यादव पीयूष बर्नवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
