दैनिक भारत न्यूज

निज़ामाबाद/ आजमगढ़।आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं। बुधवार को मजभीटा गांव में धूमधाम से जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी को निकाला गया।
जो क़दीमी रास्तों से होते हुए नूरी जामा मस्जिद पहुंचा। वहां से जुलूस निकलकर रशीदगंज बाज़ार, राजा पट्टी, सेमरहा होते हुए चुनहटा पहुंचा। हर्षोउल्लास के साथ सैकड़ों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई।
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहे वसल्लम का जन्म 22 अप्रैल 571 ईसवी को अरब के मक्का शहर में हुआ। अरबी कैलेंडर के हिसाब से रबीउल अव्वल के महीने की 12 तारीख़ होती है। इस दिन को पूरी दुनिया के मुसलमान ईद मिलादुन्नबी के रूप मे मनाते हैं। इसी सिलसिले में बुधवार 26 अगस्त को मजभीटा गांव में जो निज़ामाबाद तहसील क्षेत्र में आता है जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया।
बता दें कि इस गांव में ये जुलूस पिछले 84 सालों से निकाला जा रहा है और इस साल 85 वाँ सालाना जुलूस निकाला गया।
ये जुलूस ग्राम सभा मजभीटा की जामा मस्जिद के सहन से सुबह 8:30 बजे से अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन की कयादत में शुरू हुआ, जिसमें अंजुमन गुलशने मदीना मौज़ा चुनहटा, अंजुमन फ़िदाए मुस्तफा मौज़ा राजापट्टी, इत्यादि कुल 5 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मौलाना अलाउद्दीन रजवी व मौलाना बदरुलइस्लाम ने तकरीर करते हुए हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहे वसल्लम की तालीम दुनिया तक पहुंचाने वा इंसानियत का पैगाम जो आखिरी पैगम्बर लेकर इस दुनिया में आए थे, लोगों तक पहुंचाया और पूरी दुनिया को इंसानियत तथा मुहब्बत से भर देने की बात की। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पर जमा हुई। चुनहटा जामा मस्जिद पर सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ मांगी।
इस अवसर पर अनीस अहमद सिद्दीकी, नफीस अहमद, मोहम्मद आरिफ,
, सुलेमान रसीद, मोहम्मद तय्यब, तारिक सिद्दीकी, वसीम अफ़रोज़, सय्यद सैफुद्दीन, हसीब सिद्दीकी, फहीम अफ़रोज़, अजमल सिद्दीकी, इनामुलहक़ सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, शमसाद अहमद, हाफ़िज़ आरिफ आज़मी, हाफ़िज़ सैफ, महबूब आलम, शफी खान, अरसलान खान, आदि लोग मौवजूद रहे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान रास्ते में जगह, जगह पर समुदाय द्वारा स्टॉल लगया गया। जहां लोगों के बीच सरबत, लस्सी और पानी का वितरण किया। इधर सुरक्षा को लेकर थाना निज़ामाबाद के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *