
दैनिक भारत न्यूज
जौनपुर।
शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। जनपद के मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह अपने पांच ट्रकों को लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए और सभी ट्रकों को कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया। एक साथ पांच ट्रक खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वाहन मालिक विनय सिंह का आरोप है कि उसने सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन करीब एक सप्ताह से ट्रकों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि एक रजिस्ट्रेशन बाबू 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगी गई और रकम देने से इनकार करने पर फाइल को लटकाया जाता रहा। मामला बढ़ने के बाद वाहन मालिक की फाइल दूसरे बाबू को सौंप दी गई और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई। वहीं उक्त बाबू और एआरटीओ मौके पर मौजूद नहीं थे। आरआई के मुताबिक बाबू हाईकोर्ट और एआरटीओ लखनऊ गए हुए हैं।
