दैनिक भारत न्यूज

गोरखपुर।
अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम के समक्ष एक महिला ने जमीनी विवाद की शिकायत करते हुए रास्ता न मिलने की बात कही, कि महाराज जी हम परेशान हो चुके हैं और रास्ता नहीं मिल रहा है। इस बात को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता उपलब्ध कराएं और अगर नहीं होता है तो लेखपाल, तहसीलदार, कानूनगो सबको सस्पेंड किया जाए।
बता दें कि जब भी सीएम गोरखपुर आते हैं, तो जनता दर्शन में आए सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या को सुनते हैं, और निस्तारण का निर्देश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *