
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिलेभर में शनिवार को 80 वां पंद्रह अगस्त धूमधाम से मनाया गया। हर घर तिरंगा लहराने से लोगों के दिलों में आजादी के जश्न का भाव उमड़ आया। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा आजादी के मतलब से जुड़ी प्रमुख जानकारियां दी गयी। इस दौरान लालगंज बाजार में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गयी। जो बाजार भ्रमण करते हुए बाबा धाम के लिए रवाना हो गयी।
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय पर हुआ ध्वजारोहण ः
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के नसीरपुर गांव में स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथि सभासद अबू तालिब व विशिष्ट अतिथि SMC अध्यक्ष शिवानंद यादव व अध्यापक गण तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि व प्रधाना अध्यापक कपिल देव सिंह द्वारा झंडा रोहण किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत एकांकी तरह-तरह के संस्कृत कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर बच्चों ने भाग लिया। कक्षा एक से लेकर 5 तक बच्चों को पुरस्करित किया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज के अधीक्षक डॉ सतीश चंद्र द्वारा झंडा रोहण किया गया। डॉक्टर सतीश चंद्र 15 अगस्त के बारे में विस्तार पूर्वक सबको बताया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में भी सबको अवगत कराया। कर्मचारियों व कुछ सम्मानित लोग मौके पर उपस्थित रहे।

निकाली गयी भव्य कांवर यात्राः
सावन के पावन अवसर पर शनिवार को नगर के रटेश्वर महादेव पातालपुरी कांवड़िया संघ रेतवाचंद्रभानपुर के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, आकर्षक झांकियों और शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी यात्रा ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया।कांवड़ यात्रा रटेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर परशुराम तिराहा से नगर भ्रमण करते हुए सिनेमा हाल तिराहा पहुंची। यात्रा में शामिल झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न स्थानों पर शिव तांडव की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिनेमा हाल से कांवड़िये बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम के लिए रवाना हो गए।
कांवड़िये बाबा मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक कर गंगाजल लेकर रविवार देर शाम तक वापस लौटेंगे। इसके बाद सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र गंगाजल से रटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा में प्रदीप चौहान, राम अवतार चौहान, आशीष तिवारी, त्रिवेद तिवारी, माता प्रसाद तिवारी, देवनाथ तिवारी, महाजन चौहान, धर्मराज चौहान, सोगेंद्र चाहान, लौटन चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
