
दैनिक भारत न्यूज
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। वह करीब सवा दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।
मुख्यमंत्री के घोषित कार्यक्रम के तहत वह राम कथा पार्क हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। हनुमानगढ़ी जाकर महाबली हनुमान जी का दर्शन करेंगे। हनुमानगढ़ी के इमली बाग में स्वर्गीय महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि देंगे। फिर राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद संत रविदास मंदिर रायगंज, संत रविदास मंदिर के महंत को श्रद्धांजलि देंगे। दिगंबर अखाड़ा ब्रह्मलीन रामचंद्र दास परमहंस के 23वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सरयू किनारे परमहंस की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर रवाना हो जाएंगे।
