
दैनिक भारत न्यूज
अयोध्या।
जिले में बुधवार को पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर भाजपा आरएसएस और राम मंदिर ट्रस्ट को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति करके सरकार कमाई का जरिया न बनाएं, राम मंदिर में सीईओ नहीं धर्माचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए। भाजपा और आरएसएस ने राम मंदिर को कमाई का जरिया बना लिया है। यह कमाई का जरिया आरएसएस और भाजपा बंद करें, आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर का सारा पैसा आरएसएस के खाते में गया है। चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि गिनने वाले केवल जेल गए हैं गिनवाने वाले जेल क्यों नहीं गए, गिनवाने वालों को भी जेल भेजना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। साल 2027 के चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में कार्यक्रम हुआ है। इस तरह पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2027 के विधानसभा के चुनाव में प्रमुख रूप से राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मुद्दा होगा, इसके अलावा छात्रों के भविष्य खिलवाड़ उन पर लाठी चार्ज और कानून व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा होगा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहां है जीरो टॉलरेंस, गोरखपुर के में एक ब्राह्मण को तलवार से काट दिया गया। गोरखपुर में ही एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, सरकार कहती है कि जीरो टॉलरेंस है, कहां है जीरो टॉलरेंस सरकार बताए।
