दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नेता एवं आजमगढ़ जनपद निवासी मोनू विश्वकर्मा ने गुरुवार को अपना 30 वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया।
उन्होंने अपने जीवन के 30 वें वर्ष में प्रवेश पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया और लोगों से भी अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने मोनू विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मोनू विश्वकर्मा समाज के पिछड़े वर्ग के प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जन्मदिन समारोह में सुबह से देर शाम तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह, उप सभापति कॉपरेटिव बैंक श्री बृजेश सिंह, योगेश मिश्रा, संजय यादव, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मोनू विश्वकर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर अपनी आयु के बराबर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।” साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों का उल्लेख करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संवेदना पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *