
दैनिक भारत न्यूज
अलीगढ़।
जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के दबाव से तंग युवक गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। साथ ही चट्टी चौराहों पर इसकी तेजी से चर्चा हो रही है।
क्षेत्रिय लोगों के मुताबिक मृतक युवक पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल का बेटा है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिवार में कोहराम मचा है।
अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक उम्र में करीब 7 साल बड़ी युवती से प्रेम करता था। युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसके चलते युवक मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार का कहना है कि इसी तनाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलने पर क्वार्सी थाना की पुलिस मौके पहुंची, और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। सीओ प्रथम सर्वम कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
