
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सियरहा गांव के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक कार पीछे से आगे चल रही कंटेनर में घुस गई, जिससे कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कंधरापुर और कोतवाली पुलिस के साथ यूपीडा के राहत कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक सभी बिहार प्रदेश के निवासी हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की गति तेज थी और चालक कंटेनर को देख नहीं पाया, जिसके परिणामस्वरूप यह गंभीर हादसा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है।
इनकी हुई है मौतः
एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक हादसे में
1-मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष
2-कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष
3-आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष
4-अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष
5- इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष समस्तनिवासी गण ग्राम गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान बिहार के रहने वाले थे।
