दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार (आजमगढ़)।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर में बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे पड़ोसी ने 20 दिन के बकरी के बच्चे का धारदार हथियार से सर को धड़ से अलग कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो उनके साथ भी उन्होंने गाली गलौज किया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव निवासी अनामिका पत्नी मनोज कुमार ने बुधवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर दिया। जिसमें आरोप है कि सुबह लगभग 6:30 बजे मेरी बकरी का 20 दिन का बच्चा पड़ोस अमित जैसल पुत्र स्वर्गीय श्यामकेर के दरवाजे पर चला गया। इसके बाद अमित अपने सहयोगी गरिमा जो अमित के घर में रहती है उसके साथ मिलकर मेरे बकरी के बच्चे का सर धड़ से अलग कर दिया। जब हम लोगों ने बकरी के बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े तो देखा कि अमित व गरिमा मेरे बकरे के बच्चे का सर काट दिए हैं। मैं तथा अन्य लोगों ने ऐसा करने के बारे में पूछा तो उन्होंने हम लोगों को भी मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दिए। अनामिका द्वारा दिये गए तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अमित कहता है कि मुझे किसी का डर नहीं है जो भी मेरे दरवाजे पर आएगा मैं उसे जान से मार दूंगा। इसके पूर्व भी उसका कटारी लेकर लोगों के धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया की मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में लें लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की ज़ा रही है। पशु अस्पताल के डॉक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि बकरी के बच्चे का पीएम हो गया है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से ही सर धड़ से अलग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *