
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के सभागार में सोमवार को मुंबई के उद्योगपति महेंद्र पाल का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत महेंद्र पाल ने अधिवक्ताओं के लिए एक हाल बनवाने की घोषणा किया। जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के आमंत्रण पर तहसील क्षेत्र के चिल्लूपार गांव निवासी महेंद्र पाल जो मुंबई में व्यवसाय करते हैं, सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने बैंड बाजा से उनका स्वागत कर सभागार में ले गए। सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, प्रसिद्ध नरायन सिंह व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत महेंद्र पाल ने अधिवक्ताओं के लिए एक हाल बनवाने का घोषणा किया। जिस पर सभागार तालियों कि गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि खरमाश लगने के पहले ही मैं आकर शिलान्यास कर दूंगा।
इस अवसर पर सुनीष कुमार श्रीवास्तव, इंद्रभानु चौबे, कैलाश सिंह, विनय चतुर्वेदी, दयाशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, अंजनी सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरविंद राय , देवेंद्र नाथ पाण्डेय, वेदप्रकाश यादव, शिवप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार सेठ, प्रितम सिंह, प्रियंका राव, रितेश तिवारी, रण विक्रम सिंह, त्रिवेद तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
