दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार (आजमगढ़)। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां निवासी शहजाद अहमद ने पुलिस चौकी फरिहां पर तैनात नायब दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी सदर के आदेश के बाद निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गयी गई है।
पीड़ित शहजाद अहमद पुत्र अबुल बशर ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था, जिसे विपक्षियों ने दबंगई के बल पर रुकवा दिया। इस संबंध में उसने स्थानीय थाना निजामाबाद में शिकायत की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी विपक्षियों के प्रभाव में आ गए और पीड़ित का मकान निर्माण भी रुकवा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में पुलिस चौकी फरिहां से परमात्मा यादव नामक नायब दरोगा तथा प्रशांत सरोज नामक सिपाही ने उसे फोन कर फरिहां पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप है कि नायब दरोगा ने कहा कि “बड़े साहब” से बात हो गई है और काम शुरू कराने के लिए ₹10 हजार रुपए लाने होंगे। पीड़ित का आरोप है कि उससे पहले परमात्मा यादव द्वारा पीड़ित से ₹2500 भी लिए गए तथा बाद में ₹5000 अतिरिक्त लाने की बात कही गई। खुद को परेशान बताते हुए पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र पर क्षेत्राधिकारी सदर ने जांच के निर्देश देते हुए प्रकरण को थाना निजामाबाद भेजा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राकेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज हो गयी है। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *