दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज में इन दिनों लव जेहाद के मामले आए दिन उजागर हो रहे हैं। मामला तब उजागर हो रहा, जब घटना हो जाने के बाद अभिभावक की तंद्रा टूट रही। लव जेहाद से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए देवगांव कोतवाली पुलिस आरोपी को जेल भेजवा दिया। जबकि अन्य मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने छह जनवरी को थाने में केस दर्ज कराई। आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री लालगंज बाजार गई थी, जो वापस घर नहीं आई। जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच चौकी प्रभारी लालगंज सुभाष तिवारी को सौंपी गयी। गहन जांच पड़ताल के बाद चौकी प्रभारी ने सुराग लगा लिया। जानकारी हुई कि लड़की गोंडा जिले में छिपाकर रखी गयी है। पुलिस वहां पहुंचकर दबिश दी तो आरोपी लड़की लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की मुश्किल पुनः बढ़ गयी और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के सुराग में जुट गयी। तीन मई को चौकी प्रभारी लालगंज सुभाष तिवारी ने आरोपी को रेतवां चंद्रभानपुर गांव में हाइवे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम फुरकान पुत्र कमरुद्दीन है। वह गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अहमदनगर गौरवा कानुनगो गांव का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया। बता दें देवगांव कोतवाली क्षेत्र में लव जेहाद के अन्य कई मामले हैं। जिनका पुलिस गहनता से जांच कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *