दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जेल में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू के सहयोगी रहे जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव निवासी पूर्व ब
लाक प्रमुख संजय यादव के घर और जमीन की कुर्की की गयी। इस दौरान पुलिस डुगडुगी पीटवाकर कार्रवाई की। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि संजय यादव पेशेवर अपराधी है। उसका आसपास के जिलों में आतंक है। संजय के भय से पूर्व में जहानागंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में सपा प्रत्याशी स्वयं संजय यादव के आतंक से अपना वोट डालने नहीं पहुंचा और संजय ब्लाक प्रमुखी का चुनाव जीत गया। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। इस तरह के हार्डकोर अपराधी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौली पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम उसके घर और जमीन की कुर्की किए। सीओ ने बताया कि संजय यादव मौजूदा समय में गाजीपुर जेल में निरूद्ध है। संजय के खिलाफ हत्या, लूट जैसे तमाम आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *