दैनिक भारत न्यूज

वाराणसी।
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के गेट पर एक कुत्ता दौड़ा दौड़ाकर डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। सभी ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगावाया। इससे आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है।
बताया जाता है कि कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल के गेट संख्या चार के पास गुरुवार की शाम कुछ लोग चाय की दुकान के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लोहटिया की ओर से आए एक कुत्ते ने अचानक दो तीन लोगों पर हमला कर दिया। दुकानदार ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की और उस पर पानी फेंका तो वह और आक्रामक हो गया। उसने आसपास खड़े लोगों पर भी हमला कर दिया। कुत्ते से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर अपरा-तफरी मच गई। इस बीच कुत्ते के सामने जो भी आया सभी को उसने दांत मार दिया। कुछ लोगों ने डंडा लेकर उसे दौड़ाया तो पियरी की तरफ भाग निकला। तब तक डेढ़ दर्जन लोगों को उसने अपना शिकार बना लिया था। तत्काल सभी लोग प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पाताल में पहुंचे। वहां इलाज कराने के साथ ही एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगवाया।
पीड़ितों में हनुमान फाटक के रेयाज अहमद, कैमूर (बिहार) के सुदामा, दुर्गाकुण्ड के समीर, खैरा गांव के सोनू गुप्ता, पियरी के आत्मा प्रसाद, चांदमारी के शनि सिंह, छेदी, मोतीलाल आदि का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *