
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बसपा सरकार में मंत्री रहे हीरालाल गौतम के बेटे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। एक मई 2025 की शाम चार बजे से धमकी भरा फोन कई बार आने से पूरा परिवार भयभीत है और घटना के संबंध में लखनऊ के गोमती नगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर देने वाले आनंद शील गौतम हैं। आनंद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले बसपा सरकार के पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम के पुत्र हैं। आनंद ने बताया कि वह एक मई 2025 को अपने लखनऊ शहर के विनित खंड में स्थित 5/153 ब्लाक में स्थित अपने आवास पर थे। शाम करीब चार बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आनंद ने जब फोन रिसिव किया तो फोन करने वाला अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। फोन करने वाले ने पूरे परिवार को जान से मारने को कहा। आनंद ने बताया कि पहले तो वह किसी का मजाक समझा, लेकिन धमकी भरा फोन बार बार आने पर गयभीत हो गये और घटनाक्रम से अपने घर वालों को अवगत कराते हुए सतर्क रहने को कहा। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गोमती नगर थाने में तहरीर दिया। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है। उधर मामला एक नेता के परिवार से जुड़ा होने की वजह से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
