
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्य शुक्रवार को लालगंज नगर में स्थित 100 शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने पहुंची।
इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई और शुद्ध पानी की व्यवस्था, ऑक्सीजन उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा महिलाओं के लिए चलने वाली योजनाएं जैसे जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, जन आरोग्य योजना को धरातल पर क्रियान्वित करने को कहा।
इस अवसर पर वहां के युवाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए स्वागत व सम्मान से अभिभूत दिखी। इस अवसर पर धनंजय जायसवाल, आदर्श राय, किशन, शिवेंद्र राय, सतीश, विवेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
