दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाने के बिंद्राबाजार में रविवार की देर शाम साढ़े छह बजे लूट में असफल होने पर आभूषण कारोबारी को गोली मारने वाले दो बदमाशों में से एक घटना के 12 घंटे के भीतर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से असलहा और बाइक बरामद हुई। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के मुताबिक वादी पप्पू सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी बिंद्राबाजार थाना गम्भीरपुर की बिन्द्रा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार को सामान हटाते-बढ़ाते समय मोटर साइकिल सवार 2 व्यक्ति पहुंचे और लूट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। उसका इलाज चल रहा।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश में जुट गयी। और घटना के 12 घंटे के अंदर एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम फरदीन पुत्र फिरोज है। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के आँवक गांव का निवासी है। मुखबिक की सूचना पर एसओ गंभीरपुर बसंत लाल अपनी टीम के साथ कोहडौरा ईंट भट्टा के पास से समय करीब 07.15 बजे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा एक अन्य बदमाश सरपट के झुरमुट से होते हुए नदी के किनारे के रास्ते से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल यामहा, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *